बहराइच * अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 42 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट के नेतृत्व में योग शिविर का हुआ आयोजन *मनोज त्रिपाठी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट के नेतृत्व में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, सुकृति सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर का शुभारम्भ सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ, जिसके पश्चात प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री गिरीश चन्द् पाण्डेय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि तनाव, चिंता एवं विभिन्न बीमारियों से भी बचाव संभव है। उन्होंने सभी कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    गुजरात प्रदेश पारडी तहसील में दो बच्चों की मां की++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट दो बच्चों की मां की निजी तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज पारड़ी तालुका के एक गांव में एक महिला…

    Leave a Reply