गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना पुलिस सब इंस्पेक्टर ने नहीं छोड़ा चार्ज+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना पुलिस स्टेशन में तबादले के बावजूद पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री ईशाराणी के जमे रहने पर उठे सवाल

उधना पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री ईशा राणी का लगभग तीन माह पूर्व लालगेट पुलिस स्टेशन में तबादला होने के बावजूद उनके अब भी उधना पुलिस स्टेशन में कार्यरत रहने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

उधना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं तथा भाजपा नेता की हत्या के मामले में कथित लापरवाही के चलते दो पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे। इसी क्रम में पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री ईशाराणी का भी तबादला लालगेट पुलिस स्टेशन में किया गया बताया जा रहा है।

इसके बावजूद अब तक उनके नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि तबादले के आदेश जारी किए जा चुके हैं तो संबंधित अधिकारी को तत्काल नई जगह पर भेजने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

इस मामले में पुलिस आयुक्त के आदेशों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि किसी अधिकारी द्वारा तबादला आदेश की अवहेलना की गई है तो क्या उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी, इस पर भी चर्चा चल रही है।

उधना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण या प्रभाव के कारण के कारण पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री ईशाराणी ने अभी तक उधना पुलिस स्टेशन छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

जनता एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सामने लाने तथा आवश्यक होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थ कि बिक्री पर कड़क कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सूरत शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के…

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    Leave a Reply