क़ैदी द्वारा लाजपुर जेल में++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लाजपुर केंद्रीय जेल में मुलाकात के नाम पर रिश्वत लेने वाला कैदी एसीबी के डिकॉय ऑपरेशन में रंगे हाथों गिरफ्तार

सूरत, 5 जुलाई: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), गुजरात ने सूरत की लाजपुर केंद्रीय जेल में मुलाकात कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाले एक कैदी को डिकॉय ऑपरेशन के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल में बंद कैदी मुलाकात के लिए आने वाले लोगों से ₹500 से ₹1000 तक की रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से डिकॉय ऑपरेशन आयोजित किया।

ऑपरेशन के दौरान आरोपी प्रतीक ससाने (35 वर्ष), निवासी केशवनगर बस्ती, सूरत ने शिकायतकर्ता से मुलाकात कराने के लिए ₹500 की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता द्वारा राशि देने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से ₹500 की रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई एवं विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या जनसेवक किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अरुण भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply