गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका ने ठेकेदारो को++++++++-

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत में लगातार धंस रही सड़कों पर सरकार सख्त, नगर निगम से मांगा जवाब; 14 ठेकेदारों को नोटिस

सूरत, 5 जुलाई: मानसून की शुरुआती बारिश के साथ ही सूरत शहर में लगातार सड़क धंसने और बड़े गड्ढे बनने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों में शहर के 16 स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाएं सामने आने और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए सूरत महानगर पालिका (एसएमसी) से जवाब तलब किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में कथित लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 14 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित ठेकेदारों से लगभग 14 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने का निर्णय भी लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर पानी के टैंकर, सिटी बस और अन्य भारी वाहनों के गुजरते ही सड़क धंस गई। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

राज्य सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एक विशेष निरीक्षण टीम गठित करने का निर्णय लिया है। यह टीम सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों और ठेकेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

नगर निगम प्रशासन ने भी सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जा सके।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply