गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश के जामनगर में 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से हत्या, इलाके में सनसनी
जामनगर, 4 जुलाई: जामनगर शहर के खेतीवाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दिए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करण वाघेला के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करण वाघेला पर तीन अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जी.जी. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डीवाईएसपी सहित सिटी ‘सी’ डिवीजन पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel





