गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका में सांसदों-विधायकों की समन्वय बैठक, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर हुई गंभीर चर्चा
गुजरात प्रदेश के सूरत महानगर पालिका के आयुक्त एम. नागराजन की अध्यक्षता में मुगलिसरा स्थित महा नगर पालिका मुख्य कार्यालय में सांसदों एवं विधायकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति और नागरिकों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर मनपा प्रशासन के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही।
इसके अलावा, अधूरे अथवा खराब गुणवत्ता वाले सड़क निर्माण कार्यों को संबंधित ठेकेदारों से वापस लेकर नए और सक्षम ठेकेदारों को सौंपने का सुझाव भी रखा गया, ताकि शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में बारिश के बाद शहर में उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक कदम तत्काल उठाने पर भी जोर दिया गया।
मनपा प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और शहर में सड़क मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




