गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अमरोली विस्तार के साथ पांडेसरा सचिन में नकली डॉक्टरों की भरमार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

सूरत में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, अमरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुजरात प्रदेश सूरत, के अमरोली पुलिस ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छापरा भाठा तार वाड़ी स्थित ऋषभ क्लिनिक पर छापा मारकर एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार राकेश प्रताप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के क्लिनिक संचालित कर मरीजों का उपचार कर रहा था। जांच के दौरान क्लिनिक से एलोपैथिक दवाइयां एवं चिकित्सा उपकरण सहित कुल ₹30,733 का मुद्दामाल जब्त किया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगभग 10 वर्षों तक कंपाउंडर के रूप में कार्य कर चुका था। उसी अनुभव के आधार पर उसने अपने क्लिनिक पर B.A.M.S. का बोर्ड लगाकर स्वयं को डॉक्टर के रूप में प्रस्तुत किया और मरीजों का इलाज कर रहा था।

अमरोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी कब से क्लिनिक चला रहा था तथा उसने अब तक कितने लोगों का इलाज किया है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली मे गुंजा श्याम नाम झूले पर विराजे बाबा श्याम: भक्ति मे झूमें श्याम प्रेमी

    किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी   किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा…

    गुजरात प्रदेश सरकार का आयोजन या दिखावा आम आदमी का सवाल

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मौत के बाद ही क्यों जागता है गुजरात का तंत्र? दिखावे की कार्रवाई नहीं, स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही तय हो: जनहित में…

    Leave a Reply