श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा का केंद्र है श्री गिर्राज देवांश अकादमी : नरेंद्र धनगर (रालोद)

श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

सचिन राजावत बरारा (आगरा)। जनपद आगरा के बरारा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए श्री गिर्राज देवांश अकादमी का रविवार को भव्य शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे समारोह का आयोजन प्रेरणादायक एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता नरेंद्र धनगर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अकादमी का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का जो प्रयास श्री गिर्राज देवांश अकादमी द्वारा किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह संस्थान ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।” उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक एवं कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है।

विशिष्ट अतिथि एवं वैज्ञानिक डॉ. नीलू सिंह ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के इस युग में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही आधुनिक शिक्षा एवं वैज्ञानिक सोच से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान भविष्य के वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं नवाचार करने वाले युवाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
किसान मोर्चा नेता किरण सिंह लोधी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं अभिषेक योगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक शिक्षण संस्थाएं बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का अवसर प्रदान करती हैं।
अशोक बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है तथा समाज को नई दिशा मिलती है। अमित बघेल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त शिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. देवांश धनगर ने बताया कि श्री गिर्राज देवांश अकादमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक विद्यार्थी शैक्षणिक, बौद्धिक, तकनीकी एवं नैतिक रूप से सशक्त बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

उन्होंने बताया कि अकादमी में सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा के साथ अबेकस, वैदिक गणित, रोबोटिक्स, कोडिंग एवं व्यक्तित्व विकास जैसी आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अकादमी के विद्यार्थियों ने पूर्व में रोबोटिक्स एवं बैटरी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसे व्यापक सराहना मिली।
समारोह में बादल सिंह, अमरनाथ बघेल, चंद्रपाल सिंह, विनोद पंडित, गोविंद ललवा पंडित एवं नाहर सिंह सिकरवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अकादमी प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply