विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ. सुशील गुप्ता ‘विभव’ के सौजन्य से श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी (रजि.), आगरा द्वारा संचालित विद्युत शवदाह गृह, ताजगंज के प्रतीक्षालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया।

प्रतीक्षालय में 2 टन क्षमता के 6 वातानुकूलित (ए.सी.) सिस्टम स्थापित किए गए तथा भीषण गर्मी, धूल एवं वर्षा से बचाव के लिए पूरे प्रतीक्षालय को एल्यूमीनियम फ्रेम एवं टफन्ड ग्लास से चारों ओर से कवर किया गया है। साथ ही कांच के आधुनिक दरवाजे लगाए गए हैं, जिससे प्रतीक्षालय में बैठने वाले शोकाकुल परिजनों एवं आगंतुकों को हर मौसम में आरामदायक, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।

इस जनहितकारी सुविधा का लोकार्पण आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर ने किया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब सक्षम लोग आगे बढ़कर जनहित के कार्यों में अपना योगदान दें। विद्युत शवदाह गृह में विकसित यह आधुनिक एवं वातानुकूलित प्रतीक्षालय मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे कठिन परिस्थितियों में आने वाले लोगों को राहत, सम्मान और बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। ऐसे कार्य समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को सशक्त बनाते हैं।

डॉ. सुशील गुप्ता एवं श्याम बंसल लंबे समय से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले जनहितकारी कार्य समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक हैं।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में नरेश जैन एवं राजीव अग्रवाल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। उनके सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय प्रयासों से यह जनोपयोगी परियोजना सफलतापूर्वक पूर्ण हो सकी। पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अनिल जिंदल, संजीव गुप्ता, सुरेश गोयल, ओम टंडन, राजीव अग्रवाल, जगदीश बागला, टी. एन. अग्रवाल आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    गुजरात के मुख्यमंत्री एवम् उप मुख्यमंत्री ने पुलिस को+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गांधीनगर में 44वें बैच के नव नियुक्त अनआर्म्ड PSI को नियुक्ति पत्र वितरित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने…

    Leave a Reply