गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ से प्रभावित विद्यालय+++++–

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ से स्कूलों को भारी नुकसान, पांडेसरा सहित चार स्कूलों में सैकड़ों पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री बर्बाद

सूरत, हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के कई विद्यालयों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ का पानी विद्यालय परिसरों में घुसने से विद्यार्थियों के लिए रखी गई सैकड़ों पाठ्यपुस्तकें, लगभग 20 नए स्कूल यूनिफॉर्म, जूते-मोजे तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री पूरी तरह भीगकर खराब हो गई। साथ ही विद्यालयों का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के कुल 13 विद्यालयों में पानी भर गया था। इनमें पांडेसरा क्षेत्र के दुर्गा नगर और नाग सेन नगर स्थित विद्यालय क्रमांक 221, 222, 254 और 255 को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। बाढ़ का पानी विद्यालय के कार्यालय तक पहुंच गया, जिससे वहां रखी शैक्षणिक सामग्री और रिकॉर्ड भी प्रभावित हुए।

फिलहाल विद्यालयों से पानी निकालने और सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा अधिकांश स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां पुनः शुरू कर दी गई हैं। हालांकि प्रभावित विद्यालयों में विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त फर्नीचर को बदलने की आवश्यकता है।

शिक्षा विभाग से मांग की गई है कि प्रभावित विद्यालयों का शीघ्र सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाए तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए नई पुस्तकें, यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा सुचारु रूप से जारी रह सकेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply