गुजरात प्रदेश सुरत शहर में सचिन विस्तार की 13 साल कि लड़की के साथ वकील ने किया++++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत में शर्मनाक घटना घरेलू काम का झांसा देकर वकील ने 12-13 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

*सचीन जीआईडीसी पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की*

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के सचीन जीआईडीसी सीमा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरत के डिंडोली इलाके में रहने वाले एक वकील ने घरेलू काम का झांसा देकर 12 से 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

जैसे ही घटना की सूचना मिली, सचीन जीआईडीसी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। बच्ची की सुरक्षा और न्याय को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस घटना से समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। समाज में सवाल उठ रहा है कि जो लोग न्याय दिलाने के लिए जिम्मेदार हैं, यदि वही ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल होंगे, तो आम जनता किस पर भरोसा करे।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply