गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर में
आगामी रथयात्रा को लेकर पांडेसरा पुलिस पूरी तरह सतर्क, शांति समिति की बैठक के साथ रूट पर कॉम्बिंग एवं फ्लैग मार्च
सूरत। आगामी रथयात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पांडेसरा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में डीसीपी ज़ोन-4 श्रीमती निधि ठाकुर की अध्यक्षता में पांडेसरा पुलिस स्टेशन में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसीपी जे डिवीजन, पांडेसरा पुलिस निरीक्षक के.डी. जाडेजा, उधना एवं भेस्तान पुलिस निरीक्षक, रथयात्रा के आयोजकों तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डीसीपी ने रथयात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने की अपील की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
बैठक के उपरांत पांडेसरा पुलिस ने रथयात्रा मार्ग एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग और व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रथयात्रा के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालु एवं नागरिक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रथयात्रा का पर्व मना सकें।
पांडेसरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा रथयात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग कर शांति एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखें।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




