गुजरात प्रदेश सुरत शहर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पुलिस द्वारा सलावत पुरा ++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सलाबतपुरा हमले के आरोपियों पर सूरत शहर S O G पुलिस की सख्त कार्रवाई, घटनास्थल पर कराया रि-कंस्ट्रक्शन

गुजरात प्रदेश सूरत शहर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए सलाबतपुरा क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों का घटनास्थल पर रि-कंस्ट्रक्शन कराया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक युवक पर हमला किया था तथा कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के प्रति अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी राजदीप सिंह नाकुम के मार्गदर्शन में सूरत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (रि-कंस्ट्रक्शन) कराया।

रि-कंस्ट्रक्शन के दौरान आरोपियों को उनके अपराध का अहसास कराया गया। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बीच आरोपियों ने अपने कृत्य पर पछतावा व्यक्त करते हुए हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।

सूरत शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून अपने हाथ में लेने वाले, गुंडागर्दी फैलाने वाले तथा शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

सूरत शहर पुलिस ने नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरेंद्र नगर पालिका पर घटिया पाइप लाइन में भ्रष्टाचार का लगा आरोप++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर में पेयजल पाइपलाइन कार्य पर उठे सवाल, घटिया गुणवत्ता और अनियमितताओं के आरोप गुजरात प्रदेश के सुरेंद्रनगर महानगरपालिका द्वारा शहर…

    नौ फ़ुट लंबा मगरमच्छ भटककर गाँव में पहुँचा, वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने सुरक्षित पकड़ा

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। उत्तर प्रदेश के एटा ज़िले के मकसूदपुर गाँव में आधी रात को एक आपातकालीन स्थिति पैदा हुई, जब पास की सिंचाई नहर से लगभग 9 फ़ीट लंबा…

    Leave a Reply