गुजरात प्रदेश सुरत शहर के उधना विस्तार में पानी की सप्लाई बाधित++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

23 जुलाई को डिंडोली एवं उधना के कई क्षेत्रों में 6.5 घंटे जलापूर्ति रहेगी बंद

सूरत महानगरपालिका (एसएमसी) ने नागरिकों को सूचित किया है कि बुधवार, 23 जुलाई 2026 को डिंडोली 66 केवी सब-स्टेशन पर बिजली कंपनी द्वारा 11 केवी विद्युत आपूर्ति से संबंधित रिंग मेन यूनिट के रखरखाव कार्य के कारण डिंडोली और उधना जोन के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

एस एम सी के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद ही जलापूर्ति सामान्य रूप से पुनः शुरू की जाएगी।

इस दौरान उधना जोन-ए, उधना जोन-बी तथा डिंडोली-गोडादरा के अनेक आवासीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का पर्याप्त संग्रह कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सूरत महानगरपालिका ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि यह अ स्थायी व्यवधान आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण है और कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    संस्कार भारती रविवार को नटराज पूजन सँग करेगी 101 कला गुरुओं का सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय कलाओं, संस्कृति तथा ज्ञान की वैश्विक पहचान रही है। यह सिलसिला यूँ ही चलता रहे, इस मनोभाव से संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में…

    15 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ लोगो कि बढ़ी चिंता++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में 15 दिनों के भीतर दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में जलभराव से जन जीवन प्रभावित सूरत, 23 जुलाई। लगातार…

    Leave a Reply