अर्जुन रौतेला आगरा। संस्कार भारती, आयोजन समिति आगरा पश्चिम, आगरा महानगर, ब्रज प्रांत द्वारा भारतीय सेना की ऐतिहासिक कारगिल विजय की स्मृति में 19वीं नमन काव्य गोष्ठी का आयोजन जयपुर हाउस स्थित माधव भवन में किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी ओजपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देशभक्ति का संदेश दिया।

मुख्य वक्ता संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़ ने कहा कि कारगिल विजय भारत के गौरव, स्वाभिमान और सैन्य पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय का पुनर्स्मरण नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त भाव जागृत करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़, आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ब्रज बिहारी लाल ‘बिरजू’, वरिष्ठ कवि अशोक गोयल एवं प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन गर्ग ने किया। वरिष्ठ ब्रजभाषा कवयित्री मीना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया।

काव्य गोष्ठी में नंद नंदन गर्ग, सुमन शर्मा ‘पावक’, अशोक गोयल, प्रभुदत्त उपाध्याय, संजय कुमार एडवोकेट, रूपेश कुलश्रेष्ठ ‘स्नेह’, डॉ. यशोयश, डॉ. नीलम भटनागर सहित अनेक कवियों ने राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, शहीदों के बलिदान और सामाजिक मूल्यों पर आधारित प्रभावशाली काव्य पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि डॉ. ब्रज बिहारी लाल ‘बिरजू’, भाग संघचालक अवधेश उपाध्याय, अलका शर्मा, आचार्य उमाशंकर पाराशर, चंद्रशेखर शर्मा ‘ग्रीनमैन’, मोहिनी भटनागर, रश्मि सिंह, राजीव क्वात्रा ‘आगरावासी’, राम अवतार शर्मा, वंदना तिवारी, राकेश शर्मा सहित अनेक साहित्यकारों एवं कवियों ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन अलका शर्मा एवं संजय कुमार एडवोकेट ने किया। संयोजन प्रभुदत्त उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एकल आरोग्य के अखिल भारतीय महामंत्री सतीश गुप्ता, अनिल भटनागर, मुकेश गुप्ता, मृदुल कुलश्रेष्ठ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



