गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के
नई सिविल अस्पताल में जटिल थोराकोटोमी सर्जरी सफल, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बचाई युवती की जान
सूरत, 24 जुलाई:
सूरत की नई सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय देते हुए 20 वर्षीय युवती के जटिल लिवर एब्सेस के मामले में अत्यंत जोखिमपूर्ण ओपन थोराकोटोमी एवं डिकॉर्टिकेशन सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसकी जान बचाई। निजी अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च होने वाली यह अत्याधुनिक सर्जरी सरकारी अस्पताल में निःशुल्क की गई।
चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण फेफड़ों के बाहरी आवरण (विसरल प्लूरा) तक फैल चुका था, जिससे मरीज की स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। प्रभावित हिस्से को हटाए बिना उपचार संभव नहीं था। ऐसे में विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक सिंगल-लंग वेंटिलेशन तकनीक और डबल-ल्यूमेन एंडोट्रेकियल ट्यूब की सहायता से करीब ढाई घंटे तक चली जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
यह ऑपरेशन मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पावुल वडगामा तथा जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. निमेष वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। ऑपरेशन टीम में डॉ. संदीप कंसल, डॉ. दीपेन शाह, डॉ. श्याम भ्रांगु सहित एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज की हालत अब स्थिर है और उसमें लगातार सुधार हो रहा है। नई सिविल अस्पताल की यह उपलब्धि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




