गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जन-अपील, पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की मांग
देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं को लेकर छात्रों, युवाओं और अभिभावकों में गहरी चिंता और आक्रोश है। शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से शिक्षा सुधार के लिए जन-अपील की गई है तथा सरकार से पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों पर कठोर से कठोर कानून लागू करने की मांग की गई है।
जन-अपील में कहा गया है कि पेपर लीक करने वालों को आजीवन कारावास या मृत्युदंड जैसी कठोर सजा का प्रावधान किया जाए। ऐसे अपराधों में शामिल सभी व्यक्तियों, चाहे वे प्रत्यक्ष हों या परोक्ष, के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनकी संपत्ति जब्त कर आर्थिक दंड भी लगाया जाए।
मांग की गई है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दंडित किया जाए। साथ ही छात्रों के लिए समय पर निष्पक्ष परीक्षाएं सुनिश्चित की जाएं तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
जन-अपील में कहा गया है कि पेपर लीक केवल एक अपराध नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास के साथ विश्वासघात है। इसलिए सरकार इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देकर ऐसी व्यवस्था लागू करे जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का अपराध करने का साहस न कर सके।
आयोजकों ने देशवासियों से आह्वान किया है कि वे शिक्षा में पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा हेतु अपनी आवाज बुलंद करें। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार ही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




