गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सुमन विद्यालय क्रमांक 16 में करंट लगने से++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

सुमन स्कूल हादसे में मृत छात्र के परिवार को ₹10 लाख की सहायता देने की मांग

सूरत, 31 जुलाई। सूरत शहर युवक कांग्रेस ने खटोदरा कॉलोनी स्थित नगर निगम संचालित सुमन स्कूल (उर्दू) नं. 16 में करंट लगने से मृत कक्षा-8 के छात्र शैफ अब्दुल रहमान के परिवार को मेयर फंड से ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

इस संबंध में युवक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त एवं महापौर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि नगर निगम संचालित स्कूलों में बड़ी संख्या में गरीब एवं श्रमिक परिवारों के बच्चे अध्ययन करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद कई स्कूलों में फायर सेफ्टी, विद्युत सुरक्षा एवं भवनों की नियमित जांच पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

युवक कांग्रेस ने मांग की कि नगर निगम के सभी स्कूलों में तत्काल इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराया जाए, फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को फायर सेफ्टी और सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई होती तो इस हादसे को रोका जा सकता था। मृत छात्र के पिता रिक्शा चालक हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। ऐसे में मानवीय आधार पर मेयर फंड से ₹10 लाख की विशेष आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए।

युवक कांग्रेस ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेते हुए छात्र के परिवार को न्याय और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मंथन 2.0’ में 22 विद्यालयों के 191 विद्यार्थियों ने दिखाया वाक्-कौशल

    अर्जुन रौतेला आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘मंथन 2.0’ अंतर्विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में शहर के 22 विद्यालयों के लगभग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस के आला अधिकारियों ने*********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर  में 65 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी का पर्दाफाश, पांडेसरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार सूरत, 31 जुलाई:…

    Leave a Reply