गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस के आला अधिकारियों ने*********

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर  में 65 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी का पर्दाफाश, पांडेसरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूरत, 31 जुलाई:

सूरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन ने जमीन से जुड़े 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और नकली दस्तावेज तैयार कर शिकायतकर्ता से 65 लाख रुपये की ठगी की थी।

पांडेसरा पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में वडोद गांव स्थित अशिरवाड इंडस्ट्रियल एस्टेट के प्लॉट नंबर 1 और 2 के संबंध में आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में उन्हें वैध दर्शाकर शिकायतकर्ता से 65 लाख रुपये नकद और चेक के माध्यम से प्राप्त कर लिए। इसके बाद न तो प्लॉट का कब्जा दिया गया और न ही रकम वापस की गई।

सूरत शहर पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टेक्निकल सर्विलांस और गहन जांच के आधार पर पांडेसरा पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में शामिल मंगलाप्रसाद शिरोमणि यादव तथा शिवम उर्फ रिंकू स्वतंत्रप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मंगलाप्रसाद यादव के खिलाफ पुणा, गोडादरा, लिम्बायत, पलसाणा तथा डीसीबी पुलिस स्टेशनों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पांडेसरा पुलिस यह जांच कर रही है कि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी किसने तैयार की तथा इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मंथन 2.0’ में 22 विद्यालयों के 191 विद्यार्थियों ने दिखाया वाक्-कौशल

    अर्जुन रौतेला आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘मंथन 2.0’ अंतर्विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में शहर के 22 विद्यालयों के लगभग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सुमन विद्यालय क्रमांक 16 में करंट लगने से++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सुमन स्कूल हादसे में मृत छात्र के परिवार को ₹10 लाख की सहायता देने की मांग सूरत, 31 जुलाई। सूरत शहर युवक कांग्रेस…

    Leave a Reply