गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा पुलिस ने बारिश से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
गुजरात प्रदेश सूरत में लगातार हो रही बारिश के कारण पांडेसरा गांव के समीप स्थित गधा नगर एवं कृष्णा नगर क्षेत्र के कई घरों में बरसात का पानी भर गया। भयानक परीस्थिति को देखते हुए डी सी पी मैडम निधि ठाकुर जी ए सी पी श्री जेड आर देसाई साहब एवम् पांडेसरा पुलिस के आला अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पुलिस ने सभी प्रभावित लोगों को सूरत महानगरपालिका के कम्युनिटी हॉल में अ स्थायी रूप से ठहराने की व्यवस्था की। वहां मेडिकल टीम की उपस्थिति में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
पांडेसरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें। इस बचाव अभियान में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के जाबांज एवम् निडर पुलिस इंस्पेक्टर श्री जाडेजा साहब पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री वसावा साहब पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री बारोट साहब पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री एस डी प्रजापति जी के साथ जाबांज टीम द्वारा सुंदर कार्यवाही की गई लोगों ने पांडेसरा पुलिस टीम की सराहना करते नजर आए
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




