11वीं कक्षा के विद्यार्थियों में मनपा प्यार हुए फरार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सूरत में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ट्यूशन के साथी से प्रेम के बाद घर से फरार, पुलिस ने वलसाड के विल्सन हिल्स से दोनों को बरामद किया

सूरत: सूरत शहर में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा के घर से लापता होने के मामले में अश्वनी कुमार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा तथा उसके साथ गए नाबालिग छात्र को वलसाड के धरमपुर स्थित विल्सन हिल्स से खोज निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा उसी ट्यूशन में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के संपर्क में आई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। गत 5 अगस्त को छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंचने के बजाय वह नाबालिग छात्र के साथ चली गई। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस स्टेशन में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अश्विनी कुमार पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने ह्यूमन सोर्स तथा तकनीकी सर्विलांस की मदद से दोनों की तलाश की। जांच के दौरान दोनों के वलसाड के धरमपुर स्थित विल्सन हिल्स में होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों को बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में दोनों के बीच शारीरिक संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद नाबालिग छात्र के खिलाफ BNS तथा POCSO एक्ट की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण संदेश

यह घटना माता-पिता के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। किशोरावस्था में बच्चों के जीवन में आकर्षण और भावनात्मक बदलाव तेजी से आते हैं। ऐसे समय में माता-पिता को बच्चों के साथ मित्रवत संवाद बनाए रखना, उनकी गतिविधियों पर ध्यान देना तथा स्कूल और ट्यूशन से जुड़े मामलों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    1274000 की धोखा घड़ी का मामला आरोपी गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत के कपड़ा व्यापारी से ₹12.74 लाख की धोखाधड़ी कर डेढ़ साल से फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार सूरत: न्यू मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट…

    लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा।

    त्योंथर ,,, लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। डीह पुल के ऊपर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा…

    Leave a Reply