किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी
किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा श्याम का मासिक कीर्तन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। गांधी पार्क के पास हनुमान मंदिर मे बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें श्याम प्रेमियों ने बाबा को झूला झुलाते हुए मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। झांकी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
मासिक कीर्तन में श्याम भक्तों ने भजनों और संकीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान किया। जैसे-जैसे श्याम भजनों की स्वर लहरियां गूंजती गईं, श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमने लगे। पूरे वातावरण में “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “श्याम बाबा की जय” के जयकारे गूंजते रहे।

इस दौरान बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया।
श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के सदस्यों ने बताया कि मंडल द्वारा प्रत्येक माह बाबा श्याम का कीर्तन आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी श्रद्धा के साथ शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मासिक कीर्तन को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर मण्डल के पदाधिकारीयों मे समिति के अध्यक्ष मनोज कुंतल, संजीव चाहर, टिंकू सिंघल, सचिन सिंघल,रवि अग्रवाल,उमेश अग्रवाल,एडवोकेट सत्यवीर सिंह, सियाराम सिंह, अखिलेश शर्मा,आदि श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
Updated Video





Subscribe to my channel



