विद्युत सामग्री पर जीएसटी 5 फीसदी करने की उठी मांग

अर्जुन रौतेला आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित हैवंस गार्डन में रविवार को आगरा इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी सभा एवं विद्युत व्यापार मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से सैकड़ों विद्युत व्यापारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने फीता काटकर भव्य इलेक्ट्रिकल एक्सपो का उद्घाटन किया। एक्सपो में 60 स्टॉलों पर विभिन्न विद्युत उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने के लिए देर शाम तक व्यापारियों और शहरवासियों की भीड़ रही।


प्रदेश कार्यकारिणी सभा को संबोधित करते हुए राकेश गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योग प्रोत्साहन की सरकारी नीतियों के चलते प्रदेश देशभर में उद्योगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना ने सरकार से आम उपभोक्ताओं के दैनिक उपयोग की विद्युत सामग्री पर जीएसटी की दर घटाकर पांच फीसदी करने की मांग की। उन्होंने उपभोक्ताओं से आईएसआई मार्क वाले गुणवत्तापूर्ण विद्युत उत्पादों का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही शादी-विवाह एवं सार्वजनिक आयोजनों में अस्थायी विद्युत वायरिंग का कार्य लाइसेंस प्राप्त विद्युत ठेकेदार से कराने पर जोर दिया, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से होने वाली जन-धन हानि को रोका जा सके।


प्रदेश महामंत्री संजीव चान्दना ने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और भयमुक्त व्यापारिक माहौल से पिछले वर्षों में विद्युत उत्पादों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने गरीब परिवारों के मकानों में इस्तेमाल होने वाली विद्युत सामग्री पर भी पांच फीसदी जीएसटी किए जाने की मांग रखी।

आगरा संगठन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए विद्युत उत्पादों पर जीएसटी घटाने की मांग दोहराई। उन्होंने विद्युत व्यापारियों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक की मांग भी उठाई।


कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, मेमोरेंडम एवं नियमावली संबंधी सामग्री का विमोचन किया गया तथा वरिष्ठ विद्युत व्यापारियों को सम्मानित किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और दाल-बाटी का आयोजन हुआ। संचालन महासचिव राकेश गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष स्वदेश बंसल ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक महेश चंद शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, आगरा संरक्षक चंद्र मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित रवि प्रकाश अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, संजय कुंडलानी, ललित जैन, दीपक गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, राकेश अग्रवाल, राजेश यादव, संजीव गुप्ता, दिलीप आहूजा, राहुल अग्रवाल, विपुल गोयल, नवीन बंसल, पवन गोयल, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश जैन, निशु बंसल एवं गणेश गुप्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    मलिन बस्तियों में नारकीय जीवन, नगर निगम पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस: नम्रता दान

    अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने शनिवार को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बस्ती की महिलाओं…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में सांसद गोविंद भाई धोलकिया++++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   सांसद गोविंद धोलकिया के परिवार से ₹76.44 लाख की कथित धोखाधड़ी, ई-स्टांप देने के नाम पर दंपती ने लिए थे रुपये  …

    Leave a Reply