अर्जुन रौतेला आगरा। कहानी केवल सुनाई नहीं जाती, महसूस भी की जाती है। इसी एहसास को जीवंत किया गया ‘कहानी सुनोगे Season-2 – Agra Chapter’ में, जहां नौ कहानीकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को करीब तीन घंटे तक बांधे रखा। दाऊजी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं Odd Even Films के बैनर तले 4 अक्टूबर को सिकंदरा स्थित द Jail House में आयोजित कार्यक्रम में दर्शक कभी हंसे तो कभी भावुक हुए और कभी प्रेम की यादों में खो गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकांक्षी खन्ना की सरस्वती वंदना और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन राकेश शर्मा ‘निर्मल’ ने किया। मंच पर आशीष मोहन मकतूल की ‘अंतिम इच्छा’, राहुल अचलेश गुप्ता की ‘प्यार की घंटी’, सोनवीर बघेल की ‘और सुनाओ, क्या हाल हैं’, दिव्यता उपाध्याय की ‘अमर प्रेम’, शुभम जाखड़ की ‘नाला’, आकांक्षी खन्ना की ‘सा रे गा मा पा’, सुमन शर्मा (पावक) की ‘भंवर रिश्तों के’, रंजीत गुप्ता की ‘सफर’ और संदीप बघेल की ‘तृष्णा’ प्रस्तुत की गईं।

कहानियों में प्रेम, रिश्तों, हास्य, संवेदना और जिंदगी की अलग-अलग सच्चाइयों ने दर्शकों को भावनाओं के विविध रंगों से रूबरू कराया। खास बात यह रही कि करीब तीन घंटे तक दर्शक अपनी रोजमर्रा की पहचान भूलकर केवल कहानी सुनने वाले श्रोता बन गए।

कार्यक्रम में आशीष मोहन मकतूल की ‘अंतिम इच्छा’ को Best Story Award, जबकि राहुल अचलेश गुप्ता की ‘प्यार की घंटी’ को Best Storytelling Award प्रदान किया गया। हालांकि सभी नौ कहानीकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों की सराहना मिली।

कार्यक्रम का एक अन्य प्रमुख आकर्षण Odd Even Films की आगामी Horror-Thriller फिल्म ‘भक्षण’ का ट्रेलर लॉन्च रहा। निर्देशक अंकित सरस्वत ने बताया कि उनका उद्देश्य आगरा के लेखकों और कहानीकारों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें पहचान मिले और फिल्म जगत को स्थानीय स्तर पर नई व मौलिक कहानियां मिल सकें। ट्रेलर की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह जताया।

कार्यक्रम में योगेश शर्मा ‘योगी’, कुलदीप शर्मा, ममता शर्मा, अनीता पुजारी, सूरज तिवारी, महेश धाकड़, तरुण शर्मा, अमित कथूरिया, पीयूष श्रीवास्तव, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से चाहर सहित साहित्य, कला, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर ‘कहानी सुनोगे’ के अगले सीजन की भी घोषणा की गई। आयोजन में बनारस के इंक्वेल इनोवेटर्स प्रमोशन पार्टनर तथा निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक फाउंडेशन मैनेजमेंट पार्टनर रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel


