अर्जुन रौतेला आगरा। सनातन समाज पार्टी (ससपा) की ब्रज प्रांत एवं आगरा जिला की संयुक्त संगठनात्मक बैठक नगला बूदी, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के निर्धारित एजेंडे को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के मुख्य एजेंडे को लेकर सक्रियता के साथ कार्य करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता ब्रज प्रांत अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव सुनील शर्मा ने पदाधिकारियों को पार्टी के एजेंडे की जानकारी देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुलश्रेष्ठ, किसान मोर्चा ब्रज प्रांत अध्यक्ष डी.पी. त्यागी, उपाध्यक्ष उदय सिंह सहित आगरा मंडल एवं जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों के बीच समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया गया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




