अर्जुन रौतेला आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के तत्वावधान में सेंट एंड्रूज स्कूल के वातानुकूलित सभागार में अप्सा फिएस्टा के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के 148 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सौंदर्यबोध की आकर्षक झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी सीए अपूर्वा शर्मा, प्रधानाचार्या साहिबा खान, उप प्रधानाचार्या रीटा रॉय, बीडी दुबे तथा निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. एकता श्रीवास्तव, दीपक कुलश्रेष्ठ और देवेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
विद्यालय की शिक्षिका रुथ रॉड्रिक्स ने कार्यक्रम का संचालन किया और अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ओमिका सिंह एवं निष्ठा गुप्ता ने अतिथियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर वर्ग: प्रथम स्थान गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम और गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट-1 को संयुक्त रूप से मिला। द्वितीय स्थान माही इंटरनेशनल स्कूल तथा तृतीय स्थान सिम्बोजिया वर्ल्ड स्कूल ने प्राप्त किया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को प्रथम और सचदेवा मिलेनियम स्कूल को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार मिला।
प्री-सीनियर वर्ग: गणेश राम नागर बालिका विद्या मंदिर और गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम संयुक्त रूप से प्रथम रहे। सनफ्लॉवर पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर को तृतीय स्थान मिला। सिम्बोजिया वर्ल्ड स्कूल को प्रथम सांत्वना पुरस्कार, जबकि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल और माही इंटरनेशनल स्कूल को संयुक्त रूप से द्वितीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
सीनियर वर्ग: गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माही इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय तथा सिम्बोजिया वर्ल्ड स्कूल और सचदेवा मिलेनियम स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को प्रथम और लाइफलाइन पब्लिक स्कूल को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




