आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में दौड़ा ताजनगरी का जोश, 1500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़

अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी को फिटनेस नगरी बनाने और दुनिया को प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली आगरा ताज हाफ मैराथन के चौथे संस्करण की पहली प्रोमो रन में रविवार सुबह उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। दयालबाग स्थित खेलगांव से शुरू हुई पांच किलोमीटर की इस दौड़ में 1500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लेकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। आयोजन में ढोल-नगाड़ों और ‘जय हो’ की धुन ने धावकों का उत्साह बढ़ाया।


आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसेस (AIMS) तथा आगरा नगर निगम के सहयोग से आयोजित प्रोमो रन का शुभारंभ खेलगांव के ट्रस्टी उमेश चंद गुप्ता, मीरा गुप्ता और प्रबंधक दीपक मारू ने फीता काटकर एवं फ्लैग ऑफ करके किया। इस अवसर पर आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, उपाध्यक्ष संदीप ढल, उपाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत और आयोजन सचिव गोपाल शर्मा मौजूद रहे।

प्रोमो रन में सात वर्षीय ऋतिक और प्रिशु से लेकर 77 वर्षीय डॉ. सरोज प्रशांत तक ने भाग लिया। म्यूनिख, जर्मनी से आए एनआरआई इंजीनियर विकास चौहान की सहभागिता भी आकर्षण का केंद्र रही। खेलगांव से पोइया घाट और वहां से वापस खेलगांव तक पांच किलोमीटर की दूरी तय करने वाले धावकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

दौड़ शुरू होने से पहले दीपक नेगी, रोटेरियन डॉ. आरती मेहरोत्रा और डॉ. सपना गोयल ने प्रतिभागियों को वार्म-अप कराया। इसके बाद धावकों ने उत्साहपूर्वक दौड़ शुरू की। आयोजन के दौरान रजिस्ट्रेशन, रिफ्रेशमेंट और रूट प्रबंधन की व्यवस्थाएं संभाली गईं। पुलिस प्रशासन भी पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा।

आयोजकों के अनुसार, आगरा ताज हाफ मैराथन का चौथा संस्करण 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘रन विद लव’ रखी गई है। इसका उद्देश्य मोहब्बत की नगरी आगरा से प्रेम और सद्भाव का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के साथ ही शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना है।

आयोजन को सफल बनाने में भरत सारस्वत, प्रदीप यादव, जय यादव, राज सिंह, एकेश्वर सिंह, गौरव गोयल, राजेश्वर, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अशोक कुशवाह, उमेश यादव, परमजीत, गोपाल अग्रवाल, एनएस लोधी, महावीर, आवेग मित्तल, सर्वेश और कमलकांत सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल का डिंडोली क्षेत्र में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र में विदेशी शराब के अड्डे पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल की छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार **सूरत: सूरत…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका हाइड्रोलिक विभाग द्वारा++++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत महानगरपालिका के तीन जोन में 27 अक्टूबर को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित # डिंडोली की जल संग्रह टंकियों की सफाई के कारण लिंबायत,…

    Leave a Reply