शंकर ग्रीन्स सोसायटी के दिवाली मेले में दिखा महिलाओं के हुनर और रचनात्मकता का संगम

सचिन राजावत आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित शंकर ग्रीन्स सोसायटी के बास्केटबॉल एरिया में आयोजित दिवाली मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मेले में महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की झलक दिखाई दी। हस्तनिर्मित वस्तुओं, सजावटी सामान, कपड़ों, बुटीक और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।


सोसायटी की महिलाओं के सहयोग से आयोजित इस मेले में दीपावली की खरीदारी के साथ खान-पान और मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई। महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार की गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया। मेले का उद्देश्य त्योहार की खुशियां बांटने के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा स्थानीय हुनर को प्रोत्साहित करना रहा।


मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झूलों, मिट्टी के बर्तन बनाने की गतिविधि और नृत्य प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। लोगों ने खरीदारी और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं।


सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम मिड्ढा ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने और रचनात्मकता को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। साथ ही, ऐसे कार्यक्रम सोसायटी के निवासियों को एक मंच पर लाकर आपसी सद्भाव, सहयोग और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं।


डॉ. रेशी अग्रवाल ने बताया कि मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से निवासियों को आनंद लेने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिला। आयोजन ने खुशहाल जीवन और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया।


मेले को सफल बनाने में कुसुम मिड्ढा, सीमा मगन, प्रियंका मुंजाल, डॉ. रेशी अग्रवाल, ऋतु सिंघल, श्वेता शर्मा, कमल अरोड़ा, मधु अरोड़ा, लक्ष्मी खंडेलवाल, आशीमा अग्रवाल, मोहिनी भसीन, गरिमा खेड़ा और अर्चना कुमार सहित सोसायटी की महिलाओं का विशेष योगदान रहा।


शंकर ग्रीन्स सोसायटी का यह दिवाली मेला त्योहार की खुशियों के साथ महिला सशक्तीकरण, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का संदेश देने वाला आयोजन बना।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में+++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत नई सिविल अस्पताल परिसर में MBBS छात्र ने निगलीं नींद की 21 गोलियां, हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर में…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा//////********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा पर सवाल, भीड़ जुटाने के लिए गरीबों को मकान का लालच देने और…

    Leave a Reply