गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार आरोपी कमलेशकुमार उर्फ कालू पटेल गिरफ्तार
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के सचिन जी आई डी सी पुलिस स्टेशन की टीम को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न अपराधों में वांछित आरोपी कमलेशकुमार उर्फ कालू पटेल को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सचिन जी आई डी सी पांडेसरा जी आई डी सी और उधना पुलिस स्टेशन में दर्ज तीन आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार रहने का उल्लेख है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी प्रतिबंधित पदार्थों से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
इन मामलों में सचिन GIDC, पांडेसरा, उधना, सलाबतपुरा तथा सूरत रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उमरा पुलिस स्टेशन में मारपीट और धमकी से संबंधित अपराध दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्शाई गई है।
सूरत शहर पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस द्वारा आरोपी से संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




