राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस, आधा दर्जन लोग हुए घायल।

।। कोसी कलां।।

राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस, आधा दर्जन लोग हुए घायल।

कोसी कलां के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर अनाज मंडी के गेट के सामने एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मिनी बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार बताते चलें कि हादसा रविवार की देर रात्रि को दिल्ली की तरफ से आ रही एक मिनी बस में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे। बस हाईवे पर अनाज मंडी के गेट के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मचने लगी।

मिनी बस के पलटने और चीख पुकार की आवाज से स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने इस घटना के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त मिनी बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर क्षतिग्रस्त मिनी बस हाईवे पर पड़े होने की वजह से यातायात भी बाधित हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त मिनी बस को हटवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जहां पर एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रिपोर्टर – विष्णु कुमार।
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो.न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    सूरत: सावरिया मिल में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकअप/ट्रक ने महिला मजदूर को कुचला; आरोपी ड्राइवर फरार

    सूरत: सावरिया मिल में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकअप/ट्रक ने महिला मजदूर को कुचला; आरोपी ड्राइवर फरार   सूरत । शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सावरिया मिल परिसर में आज…

    Leave a Reply