कन्याकुमारी से दिल्ली के लिए निकला यूनिटी फ्लेम रन आनंद इंजीनियर कॉलेज पहुंचा ..

एनसीसी की स्थापना के 75वें साल एवं 75वें आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एनसीसी उत्सव के रूप में एक एकता मशाल दौड 20 नवम्बर 2022 को कन्याकुमारी से कमोडोर रस्तोगी डी डी जी तमिलनाडु द्वारा फलैग ऑफ किया गया और दूसरी वाहन मशाल को पूर्वोत्तर भारत के डिब्रूगढ़ से हरी झंडी दिखाई गई।

14 जनवरी 2023 को आगरा में ये दोनों मशाले एक दूसरे में विलीन हो गई। पैदल मशाल कर्नल के एस बधवार सेना मेडल इनकी टीम में कर्नल डी एस मलिक, कर्नल ए एन झा, श्री रवि कुमार एवं चार अन्य सहयोगी शामिल है। यह टीम कन्याकुमारी से तमिलनाडू कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होते हुए अपने अन्तिम गंतव्य करियप्पा परेड ग्राउण्ड नई दिल्ली पहुंचेगी। जबकि दूसरी वाहन मशाल नायब सुबेदार चरनजीत सिंह द्वारा डिब्रूगढ से असम, मणिपुर, नागालैण्ड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के आगरा से दोनों मशाल एक होकर दिल्ली रवाना होगी।

 

इन दोनों मशालचारियों को आनंद ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन, कीठम, आगरा में स्टेडियम के कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेटों की उपस्थिति में मिलिट्री बैंड के साथ ब्रिगेडियर राजेन्द्र कुमार, एसएम. वीएसएम, डीडीजी एनसीसी निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा 14 जनवरी 2023 को स्वागत किया गया एवं 15 जनवरी 2023 को ब्रिगेडियर अरुण यादव, ग्रुप कमाण्डर, एनसीसी, आगरा ग्रुप, आगरा ने इन्हें आगे रवानगी के लिए हरी झंडी दिखाई।

 

ये एकता मशाल दीड एक प्रतीकात्मक संदेश है और एनसीसी की ओर से एक खोज भी है जो न केवल एनसीसी कैडेटों को बल्कि देश के हर एक युवा को एकता और अनुशासन का संदेश देगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply