“हिन्दू मंदिर है ताजमहल” फिर उठा विवाद कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के चीफ जल्द करेंगे कोर्ट मे याचिका दायर

आगरा का ताजमहल विवाद एक बार फिर कोर्ट पहुंच सकता है. दरअसल, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवम् अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने ताजमहल को हिंदू मंदिर बताया है उन्होंने कहा वह जल्द ही ताजमहल को लेकर भी कोर्ट में याचिका  दायर करेंगे

‘ ताजमहल एक हिंदू मंदिर है’ ये विवाद एक बार फिर कोर्ट पहुंच सकता है. दरअसल,श्री कृष्ण जन्म भूमि  मुक्ति  न्यास इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच सकती है. बता दें कि इससे पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद व आगरा की शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर भी कोर्ट जा चुकी है. अब श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने ताजमहल पर भी दावा पेश कर दिया है।

बता दें कि आगरा आये श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने ताजमहल को हिंदू मंदिर बताया है उन्होंने कहा वह जल्द ही ताजमहल को लेकर भी कोर्ट में याचिका  दायर करेंगे।

दरसल,श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पदाधिकारी बीते रविवार को आगरा पहुंचे थे। इस दौरान योगी यूथ बिग्रेड के सदस्यों से उन्होंने मुलाक़ात की. इसी दौरान सदस्यों ने उन्हें श्री कृष्ण जन्मभूमि व ताजमहल से जुडी उनके हिस्से की कथित ऐतिहासिक जानकारियां दीं।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply