कोतवाली अछनेरा अंतर्गत मकान निमार्ण मे मजदूरों को मिला नरकंकाल मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा मे कोतवाली अछनेरा के अंतर्गत पुराने घर की तोड़फोड़ में जुटे मजदूरों को मकान मे मिला बक्सा खोलते ही उड़े होश बुलानी पड़ी पुलिस

लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले ही मकान मालिक डॉक्टर नरेश अग्रवाल ने यह मकान अछनेरा के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल को बेच दिया था. अशोक अग्रवाल इस मकान को तुड़वाकर नया निर्माण करवाने वाले थे. कारीगर जब मकान तोड़ने के लिए पहुंचे तो तोड़ते समय कारीगरों को एक बक्सा मिला

आगरा के क़स्बा अछनेरा मे एक मकान से नर कंकाल बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. बताया गया कि कुछ साल पहले तक यह मकान ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर नरेश अग्रवाल का था. बीते दिन इस मकान को तोड़ते समय बक्से से नरकंकाल मिले है. हालांकि, नरकंकाल किसके हैं, ये अभी पता नहीं चल पाया है.

फिलहाल, नरकंकाल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें सील बंद कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है. वहीं, नरकंकाल मिलने की बात पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई है. लोगों की जुबान पर बस ही एक ही चर्चा है कि आखिर घर में मिले नरकंकाल हैं किसके?

लोगों ने बताया कि डॉक्टर नरेश अग्रवाल ने यह मकान अछनेरा के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल को बेच दिया था. अशोक अग्रवाल इस मकान को तुड़वाकर नया निर्माण करवाने वाले थे. कारीगर जब मकान तोड़ने के लिए पहुंचे तो तोड़ते समय कारीगरों को घर में एक पुराना बक्सा मिला.

 

कारीगरों ने बक्से का ताला तोड़ा, तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि उसके अंदर नरकंकाल रखा हुआ था. यह देखते ही कारीगरों में हड़कंप मच गया और वे काम छोड़कर भाग खड़े हुए. फिर बक्सा और उसमें कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि यह नरकंकाल का डमी है. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बक्से में बंद मिले कंकाल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवा दिया है. एसीपी अछनेरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. प्रयोगशाला की रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की है.

­

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply