उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अनोखी पहल व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे जुड़ सकेंगे आम नागरिक

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक नई पहल की है। अब वॉट्सएप के माध्यम से सीधे सीएम ऑफिस के साथ बातचीत किया जा सकेगा। योगी सरकार के निर्देश पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए चीफ मिनिस्टर ऑफिस, उत्तर प्रदेश के नाम से वॉट्सएप चैनल की शुरुआत की गई है।इस चैनल से जुड़कर लोग अपनी बात सीएमओ तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।

सोशल मीडिया पर सीएम ऑफिस यूपी सरकार के हैंडल से इस पहल की जानकारी दी गई। सीएम ऑफिस के आधिकारिक हैंडल @CMOfficeUP की ओर से लिखा गया कि यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए 25 करोड़ नागरिक ‘एक परिवार’ हैं। मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘परिवार’ के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले मुख्यमंत्री जी के ‘उत्तर प्रदेश परिवार’ के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम वॉट्सएप का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नाम से आधिकारिक वॉट्सएप चैनल शुरू किया गया है।संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ी जनहित की सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करेगा। इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे व त्वरित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए इस वॉट्सएप चैनल से अवश्य जुड़ें। बता दें कि आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए वॉट्सएप चैनल के उपयोग की यह अनोखी पहल करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply