29 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारतवर्ष में होने जा रही AIBE की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे अधिवक्ताओं

अधिवक्ता सेवा सतत जारी….

आगामी 29 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारतवर्ष में होने जा रही AIBE की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे अधिवक्ताओं हेतु मेरे द्वारा आगरा स्थित चौधरी बीरी सिंह फार्म हाउस, दयालबाग, आगरा में दो दिवसीय निःशुल्क शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया,

जिसमें अयोध्या, आजमगढ़, महाराजगंज, कन्नौज, बरेली, पीलीभीत, जौनपुर, कानपुर, इटावा, मैनपुरी, मुरादाबाद, बिजनौर, प्रतापगढ़, फतेहगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, आगरा आदि के अतिरिक्त तहसीलों में ताखा, छाता, मांट, गोवर्धन, फतेहाबाद, बाह, करहल, सदर, चकिया, बीसलपुर, नवाबगंज, आदि तहसीलों के अधिवक्ताओं ने दूर दराज से बस, ट्रेन, निजी वाहन आदि से आकर उक्त परीक्षा में सफलता हेतु शिक्षण शिविर में भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं, वरिष्ठ अधिवक्ता व शिक्षक श्री मोहम्मद नफीस जी एडवोकेट, श्री मोहम्मद मुजम्मिल हसन जी एडवोकेट व श्री अर्पित जी ने अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया, उक्त सभी शिक्षकों का बहुत बहुत आभार, व्यवस्थापक चौधरी नेत्रपाल सिंह जी एडवोकेट का भी बहुत बहुत आभार, उक्त कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपनी अपनी उचित भूमिका निभाने वाले प्रत्येक साथी को कोटि कोटि नमन करती हूं, जो भी कमियां रह गई हों अथवा यदि किसी बंधु को कोई परेशानी हुई हो तो उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं,

AIBE की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे सभी अधिवक्ताओं को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी अधिवक्ता बंधु सफलता प्राप्त करें…

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के समुद्रीय तट पर मरीन कमांडो द्वारा तलाशी अभियान

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दक्षिण गुजरात में मरीन कमांडो की तैनाती, गुजरात प्रदेश के नवसारी समुद्री तट पर सघन तलाशी अभियान जारी गुजरात प्रदेश के संवेदनशील समुद्री…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कसी कमर लोगों को आकर्षित कर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महानगर पालिका की स्थानीय स्वराज्य चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा आत्मविश्वास के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है…

    Leave a Reply