करवाचौथ व्रत:सुहागिनों ने सुहाग की दीर्घायु के लिए रखा करवाचौथ व्रत

करवाचौथ व्रत:सुहागिनों ने सुहाग की दीर्घायु के लिए रखा करवाचौथ व्रत

 

पति की दीर्घायु के लिए बुधवार  को सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। देर शाम चंद्रोदय होने से पहले ही घरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। चंद्रमा के निकलने पर व्रत रही महिलाओं ने छलनी में दीपक रखकर अपने सुहाग व चांद का दीदार किया। पति के हाथों जलपान ग्रहण कर व्रत का पारण किया। महिलाओं के इस व्रत में परिजनों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। करवा चौथ व्रत को लेकर बाजारों में पिछले कई दिनों से जहां चहल पहल थी, वहीं बुधवार को भी खरीददारी के लिए भीड़ पहुंची। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। व्रत को लेकर जहां महिलाएं उत्साहित थीं, वहीं परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र की दुआ मांगी। शाम होने के साथ ही एक बार फिर घरों में पूजन अर्चन की तैयारी शुरू हो गई। चंद्रमा निकलने का इंतजार शुरू हो गया। चंद्रमा निकलने से पहले महिलाओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। साथ ही चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य दिया। महिलाओं ने छलनी में दीपक रखकर पति का दीदार करने के साथ ही चंद्रमा का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथों से जलपान ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply