गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में लगाया गया अन्नकूट भंडारा

किरावली रुनकता चौराहा पर गोवर्धन पूजा कर लगाया भंडारा, बांटा अन्नकूट का प्रसाद

मंगलवार को गिर्राज जी महाराज के आशीर्वाद से गोवर्धन पूजा व अन्नकूट प्रसाद वितरित कार्यक्रम का आयोजन कर अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। जिसमें लगभग 400लीटर कढ़ी, डेढ़ क्विंटल चावल, डेढ़ क्विंटल आटे की पूरी, एक क्विंटल बाजरा, 500किलो मिक्स सब्जी शामिल रही । सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की तथा भोग लगाकर प्रसाद वितरण आरंभ किया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद कार्यक्रम में भाग लिया। प्रसाद वितरण कर रहे भक्त हेमेंद्र सिंह ने बताया कि कई वर्षों पहले अन्नकूट प्रसाद वितरण की शुरुआत की थी तब से लेकर हर वर्ष दीपावली से अगले दिन गोवर्धन पर्व व अन्नकूट प्रसाद बनाया जाता है योगेश खंडेलवाल,अरुण कुमार, आसीन, गौरव पंडित, राजू,छोटू,धर्मेन्द्र, बबलू, ने बताया कि गोवर्धन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत व गाय की पूजा का विधान है तथा इसी दिन 56 या 108 भोग का प्रसाद बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है, जिसे अन्नकूट कहते हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में संदिग्ध पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर एस ओ जी पुलिस का छापा 2844 000 रुपए कीमत का सर समान जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में मिलावटी पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: SOG और फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख से अधिक का माल…

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    Leave a Reply