बहारों फूल बरसाओ तुलसा को ब्याहने श्याम आए हैं….

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। मन को भक्ति भाव से प्रफुल्लित करते मांगलिक गीतों के साथ बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में तुलसी शालिग्राम विवाह समारोह पूर्ण हुआ।

गुरुवार को श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा तुलसी शालिग्राम विवाह मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। बैंड बाजे के साथ परिसर में वरयात्रा निकाली गयी। तुलसी महारानी जी का कन्यादान वधु पक्ष की ओर से मनीष अग्रवाल सीए और मोनिका अग्रवाल ने किया। शालिग्राम जी की ओर से बारात लेकर वर पक्ष के संजय अग्रवाल और रितु अग्रवाल आए।
मंगल गीत और पवित्र मंत्राें के साथ फेरे पूर्ण हुए। दिव्य विवाह के सभी मांगलिक कार्य पंडित रमाकांत शर्मा ने सम्पन्न कराए। इस अवसर पर मां लक्ष्मी का विशेष श्रंगार किया गया। मंदिर ट्रस्ट राम कपूर और सतीश कपूर, नीरज वर्मा, राकेश अग्रवाल, एसपी सिंह, अमित अग्रवाल, अमित गुप्ता, अशाेक मामा, विकास अग्रवाल, नीरज बांदिल, मनोज जैन, विशाल बिंदल आदि उपस्थित रहे।

फोटो, कैप्शनः बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित श्री तुलसी शालिग्राम विवाह में पूजन करते श्रद्धालु।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    Leave a Reply