42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल – बड़ी सफलता – नेपाली नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार- गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के सतत एवं कुशल पर्यवेक्षण में BOP रुपईडीहा की AHTU टीम द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लगभग 1900 बजे, चकिया मोड़ बस स्टैंड (BP No. 651/11, भारतीय सीमा के अंदर लगभग 1000 मीटर) पर निगरानी के दौरान AHTU टीम ने एक संदिग्ध युवक एवं एक नाबालिग लड़की को रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताया, किंतु वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। आगे की पूछताछ BOP रुपईडीहा पर AHTU टीम एवं NGO प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई, जिसमें दोनों के बयानों में विरोधाभास पाया गया। पूछताछ के दौरान लड़की, पुष्पा खात्री (17 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, कर्णाली प्रदेश, नेपाल, ने बताया कि वह बिना अपने परिवार को सूचित किए घर से निकली थी। लड़की की माता से संपर्क करने पर उन्होंने उक्त युवक को पहचानने से इंकार किया तथा तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। तत्पश्चात युवक, दिल्ली बहादुर खड़का (22 वर्ष), निवासी जिला रुकुम, नेपाल, ने स्वीकार किया कि वह लड़की को नेपाल से भारत के गोवा ले जा रहा था।
उपरोक्त तथ्यों के आधार पर यह मामला मानव तस्करी का पाया गया।
अभियान के दौरान नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू किया गया तथा आरोपी मानव तस्कर को पकड़ लिया गया। आगे की कार्यवाही में आरोपी को नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा पीड़ित लड़की को नेपाल स्थित NGO Shanti Punarsthapana Grih को नेपाल पुलिस की उपस्थिति में सौंपा गया।
42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध निरंतर सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच l
Updated Video




Subscribe to my channel



