युवती से हैवानियत, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR; लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बेदौली गांव में शुक्रवार की रात गांव में ही बधाव कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक महिला के साथ गांव का ही एक युवक शिवकुमार पुत्र बाबूलाल ने जबरन घसीट कर दुष्कर्म करने के बाद हैवानियत की थी।

जिससे रक्त स्राव के कारण महिला की हालत बिगड़ गई थी।

 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इलाज हेतु शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

 

इस प्रकरण को दैनिक जागरण ने 26 नवंबर के अंक में ‘खेत में महिला से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 26 नवंबर की रात पुलिस ने आरोपी शिवकुमार के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।

 

लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी हुए निलंबित

 

महिला के साथ हुए दुष्कर्म के प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक द्वारा समय से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया और टाल मटोल कर घोर लापरवाही बरती गई। लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कमिश्नर ने प्रभारी निरीक्षक संजय संधू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके स्थान पर वैभव सिंह को मांडा थाना का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त कर दिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply