नंगी भागती रही लड़की , दुष्कर्मी के चंगुल से निकल 500 मीटर निर्वस्त्र भागती रही पीड़िता, गांव छोड़ने के बहाने युवक ने किया

अमरोहा में रविवार रात युवती को गांव छोड़ने के बहाने कार सवार युवक जबरन उसे अपने गांव में ले आया। एक खाली मकान में दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकली और पांच सौ मीटर निर्वस्त्र दौड़कर मंडी धनौरा पहुंची।

वहां राहगीरों ने उसे चादर ओढ़ाया।

 

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवती नौगांवा सादात में एक शादी समारोह में गई थी। वहां उसे पड़ोसी गांव शहबाजपुर निवासी कृष्णा उर्फ छोटे मिल गया। वह कार से गांव लौट रहा था। युवती भी रात 10 बजे गांव जाने के लिए उसके साथ बैठ गई।

 

गांव पहुंचने पर युवती ने कार रोकने के लिए कहा,पर आरोपित जबरन उसे अपने गांव में खाली मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। निर्वस्त्र युवती उसके चुंगल से भाग आई। गांव से दौड़कर मंडी धनौरा मार्ग पर आ गई। वहां कुछ लोगों ने उसे देखा तो हतप्रभ रह गए। युवती ने आपबीती बताई तो मामला समझ में आया। एक युवती ने उसे चादर ओढ़ाया तथा पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के भाई ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, हनुमान ध्वज के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    ।। कोसी कलां ।। झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीरामलीला महोत्सव। भव्य झांकियों के साथ निकली झंडा पूजन की सवारी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत कोसीकलां। ऐतिहासिक श्रीरामलीला एवं…

    झूठी खबर छपने पर फटकार,फर्जी शिकायत छापने का आरोप, कार्रवाई की मांग

      फतेहपुर सीकरी दैनिक चंबल टाइम्स में 11 सितंबर को एक झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप को लेकर कस्बा निवासी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने संपादक को भेजे शिकायती…

    Leave a Reply