बहराइच *भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम *मनोज त्रिपाठी.

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मंडल सशक्तिकरण प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने चुनाव प्रबंधन पर अपना विषय रखते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देकर नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आप सभी अपने आस पास के क्षेत्र में 18 से 25 वर्ष के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाता के रूप में जोड़कर एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने में अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। इस सत्र की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला महामंत्री अरुणेन्द्र सिंह अंकित ने की। जबकि द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा निखिल मणि तिवारी उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचतंत्र सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है जो इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए आज विश्व में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने बताया कि आप सभी वोटर चेतना अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए अपने-अपने मंडल में प्रवास करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य करें जिससे एक बार फिर से 2024 में भाजपा की मजबूत सरकार बने। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा परमार्थ सेन चौधरी ने की।
इस अवसर पर एकता जयसवाल जी अमित शर्मा सौरभ कसौधन प्रमित शुक्ला सुधाकर सिंह कुंदन सिंह लोधी युवामोर्चा मीडिया प्रभारी सतीश सिंह अखिलेश यादव गोले सहित जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र व तमाम कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहे।।मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच ।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बहराइच * जिला अधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न , प्रगति पर लापरवाही – दिये कड़े निर्देश *मनोज त्रिपाठी.

    डीएम मोनिका रानी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की की गई बैठक मे दिखी सख्त दिये कडे निर्देश – बर्न वार्ड में एसी सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें – गर्मी मे…

    श्री श्याम आस्था परिवार किरावली के तत्वाधान मे हुआ बाबा श्याम का संकीर्तन सभी प्रेमियों ने जमकर लिया आंनद

    उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा की किरावली तहसील में कल शाम पापमोचनी एकादशी के उपलक्ष में सनातन को जागृत करने व सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने की कड़ी में…

    Leave a Reply