यह जीत बीजेपी की नहीं प्रत्येक हिंदुस्तानी की है… मोदी

जनता-जनार्दन को नमन!

 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा Bharatiya Janata Party में है।

 

भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

 

मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।

 

इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।

 

हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महानगर पालिका में नायब आरोग्य अधिकारी को कमिश्नर श्री ने किया सेवा मुक्त विभागीय जांच शुरू

    १७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत महानगर पालिका में सरकारी निर्देशों का घोर उल्लंघन, नायब स्वास्थ्य अधिकारी को किया गया सेवा मुक्त आप को बताते…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कतारगाम सिंगड पुर पुलिस स्टेशन विस्तार में सुरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) ने अपराधी चिराग गोटी का निकला जुलूस लोगों ने ढोल नगाड़े से किया स्वागत

    १७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सिंगणपुर कतारगाम इलाके में आतंक मचाने वाले कुख्यात ब्याजखोर चिराग गोटी को सूरत एस.ओ.जी. (SOG) ने…

    Leave a Reply