6 दिसंबर को मूल गर्भ ग्रह में होगा दीपदान, सैकड़ों की संख्या में भक्त होंगे शामिल

आगरा संवादाता- अर्जुन रौतेला। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा 6 दिसंबर के दीपदान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रजमंडल के 101 देवस्थानों सहित वृंदावन बांके बिहारी मंदिर सहित सप्त देवालयों में न्यास से जुड़े पदाधिकारी ने साष्टांग दंडवत कार्यक्रम आयोजित किया। ब्रज के धर्माचार्य एवं सेवायतों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया।

सुबह तड़के हिंदूवादी नेता दिनेश ने श्री कृष्ण जन्म स्थान के दर्शन कर दंडवत प्रणाम किया, यह श्रृंखला पूरे दिन चलती रही गोवर्धन, जतीपुरा, नंदगांव-बरसाना, बलदेव, द्वारकाधीश, जमुना जी पर भारी संख्या में मौजूद भक्तों के मध्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. राजेश पाठक ने बताया कि 6 दिसंबर शौर्य दिवस है, सभी हिंदू संगठनों ने इस अवसर पर दीपदान एवं जलाभिषेक की तैयारियां पूर्ण कर ली है, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मथुरा आ रहे है।वही हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि हिंदू जनमानस की भावना को देखते हुए शासन प्रशासन योगी मोदी सरकार में हमें मूल गर्भ ग्रह में दीपदान करने का अधिकार दे। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हिंदुत्व की जीत है, हिंदूवादी सरकार सनातनियों पर पहरा ना लगाये हर कीमत पर दीपदान होकर रहेगा। हमने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है इस अवसर पर अश्वनी कुमार, नरेश सिंह, अमित कुमार, नीरज गौतम, बाबा पीके गौतम, नेत्रपाल, नीटू , शैलजाकांत, विजय बहादुर अरोड़ा, रामनिवास गौड़, हेमंत सारस्वत, सुजाता सिंह आदि उपस्थित थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply