पिता की गोद में तड़पता रहा मासूम, डॉक्टरों ने नहीं लगाया रेबीज का टीका

इटावा जिले के सैफई में एक बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। बच्चे को 20 दिन पहले कुत्ते ने काटा था। इससे पहले पिता का बच्चे को गोंद में लेकर रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

जो सैफई मेडिकल कॉलेज परिसर का था। वीडियो के साथ वायरल संदेश में दावा किया जा रहा था कि उक्त व्यक्ति अपने बेटे को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था, लेकिन उसे डॉक्टरों और स्टॉफ ने टरका दिया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। उसके साथ वहीं उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते हैं। 21 दिन पहले गाजियाबाद में ही उसके आठ वर्षीय बेटे नैतिक को कुत्ते ने काट लिया था। बेटे ने डर की वजह से घर पर नहीं बताया।

गुरुवार को नैतिक की थोड़ी तबियत खराब लगी तो सोचा गांव घुमा लाएं। गुरुवार को रात में ही हम लोग घर आए थे। रविवार को कृपाल सिंह ने अमर उजाला की टीम से बात करते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर बेटे की हालत बिगड़ गई थी। पूछने पर उसने कुत्ते काटने की बात बताई। इसी बीच उसके मुंह से झाग आने लगा। इस पर उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां ओपीडी की पुरानी बिल्डिंग पांच नंबर फ्लोर पर डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया था। वह काफी देर तक बच्चे को लेकर वहीं बैठा रहा, लेकिन इलाज नहीं मिला। इस पर उसे घर लाने लगा था। इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इसमें यह दूसरे नंबर का था। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि प्रचलित वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। लापरवाही करने वाले डॉक्टर के खिलाफ जांच कराकार कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रभात सिंह ने बताया कि वह किसी निजी काम से बाहर आए हुए हैं। उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है, अगर भर्ती के दौरान किसी ने लापरवाही की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

    दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

    Agra News: DM की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण बैठक, वेटलैंड और वृक्षारोपण पर फोकस

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण…

    Leave a Reply