बहराइच * कृषि मंत्री को कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में महामना मालवीय मिशन व किसान परिषद ने सौंपा ज्ञापन *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच 22 दिसंबर , महामना मालवीय मिशन व किसान परिषद के तत्वावधान में आज कृषि मंत्री (उत्तरप्रदेश सरकार) सूर्य प्रताप शाही के कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा परिसर में आगमन पर प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देकर संगठन द्वारा चलाए जा रहे “विष मुक्त खेती , नशा मुक्त गाँव” अभियान विषयक पर चर्चा परिचर्चा कर सामूहिक रूप से चर्चा कर रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशक दवाइयों के खेती किसानी में प्रयोग पर रोक लगाने की मांग किया तथा यूकेलिप्टस प्रजाति के वृक्षों के रोपण पर प्रतिबंध लगाने व पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के अधिकाधिक संख्यामे रोपण व संरक्षण की मांग किया।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव ने कृषि मंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराया की खेतों में रासायनिक उर्वरकों के लगातार उपयोग तथा कीटनाशक दवाइयों के अंधाधुंध छिड़काव से अनाज व फल सब्जियां विषाक्त हो गईं हैं इनके उपयोग से कैंसर व पेट तथा आंख , मस्तिष्क से संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं इसपर पूर्ण प्रतिबंध न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे।
मालवीय मिशन व किसान परिषद पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया की नानपारा परिक्षेत्र में यूकेलिप्टस प्रजाति के पेंडो की संख्या में वृद्धि होने से जल संकट गहरा रहा है ग्रीष्म काल की शुरुआत होते ही तहसील नानपारा के अधिकांश गांवों में जल स्तर घट जाता है जिससे किसानों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।
संगठन पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री से पंचवटी प्रजाति के अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण व उनके संरक्षण हेतु कृषि वैज्ञानिकों से किसानों के बीच पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने का आग्रह किया।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से किसान परिषद कार्यकारी अध्यक्ष केशव पाण्डेय , महामंत्री शिव पूजन सिंह , उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय , प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष तकम्म्स खां व प्रवक्ता धीरेंद्र शर्मा , नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष एस०के०वर्मा आदि लोग शामिल रहे।
कृषि मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को समस्याओं से समाधान हेतु आश्वश्त किया।मनोज त्रिपाठी 8081466787 , बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    UGC आंदोलन से पहले आगरा में प्रशासनिक तैयारी तेज नई की सराय में हाइड्रोलिक क्रेन और बैरिकेडिंग, कमिश्नरेट घेराव को लेकर बढ़ी हलचल

    UGC आंदोलन से पहले आगरा में प्रशासनिक तैयारी तेज   नई की सराय में हाइड्रोलिक क्रेन और बैरिकेडिंग, कमिश्नरेट घेराव को लेकर बढ़ी हलचल   आगरा। UGC के नए प्रावधानों…

    ध्यान, भजन और राधा-कृष्ण की भक्ति से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

    अर्जुन रौतेला, आगरा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल का वातानुकूलित सभागार भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित…

    Leave a Reply