फतेहपुर सीकरी में छात्रा से दुष्कर्म की घटना, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी

आगरा/फतेहपुर सीकरी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतेहपुर सीकरी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्मारक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घूमने आई एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जानकारी के अनुसार, छात्रा शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी स्मारक देखने आई थी। इसी दौरान वह स्मारक क्षेत्र के एक सुनसान हिस्से में गई, जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की, जबकि दूसरा युवक आसपास निगरानी करता रहा ताकि कोई मौके पर न पहुंच सके।

घटना के बाद घबराई छात्रा सीधे थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह के निर्देशन में एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह की निगरानी में फतेहपुर सीकरी पुलिस ने देर रात उंदेरा-नहरपुर रोड पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि स्मारक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply