हाईवे पर आवारा गोवंश से टकराई कार, हादसे में महिला की हालत गंभीर

हाईवे पर आवारा गोवंश से टकराई कार, हादसे में महिला की हालत गंभीर

फतेहपुर सीकरी। सोमवार शाम जयपुर से लौट रहे फौजी की कार कोहरे के चलते हाईवे पर आवारा गोवंश से टकरा गई हादसे में कार सवार महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर पुत्र गोविंद राव आगरा एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात है। सोमवार शाम वह अपनी पत्नी ललिता, बहन अंजलि, पुत्र गिरवर (9 वर्ष) व पुत्री भविष्या (7 वर्ष) के साथ जयपुर से आगरा लौट रहे थे। इसी दौरान मंडी गुड नहर के निकट हाईवे पर अज्ञात गोवंश सामने आ गये। जिससे उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय और बछड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अंजलि की हालत गंभीर बताई गई है अन्य कार सवारो के मामूली चोटे आई है। बता दे कि गाड़ी के एयरबैग खुलने के चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु आगरा के लिए रवाना कर दिया।

संवाददाता: अब्दुल कदीर

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

सूरत के कॉजवे पर अधेड़ उम्र का आदमी ज़मीन पर कूदा या यह कोई हादसा था? फायर ब्रिगेड ने उसे ज़िंदा बाहर निकाला

सूरत में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति कॉजवे से नीचे गिर गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कीचड़ में फंसे व्यक्ति को बाहर…

जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा किरावली/बिचपुरी। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम नागर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की…

Leave a Reply