बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर में भी जोरदार तरीके से मनाया गया। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत की खुशियाँ साझा कीं।

मोदी-शाह के नेतृत्व की जीत: पिंकी मंडल इस गौरवपूर्ण अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिंकी मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा, “यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता और आम जनता की जीत है जिसने विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”

झारखंड में भी बनेगी भाजपा सरकार पिंकी मंडल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विश्वास जताया कि जीत का यह सिलसिला अब झारखंड में भी दोहराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड की जनता भी भाजपा के पक्ष में जनादेश देगी और राज्य में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पाकुड़ क्षेत्र से भाजपा का परचम लहराने के लिए वे जमीनी स्तर पर पूरी ताकत झोंक देंगे।

उत्सवपूर्ण रहा माहौल पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ माहौल पूरी तरह उत्सवपूर्ण बना रहा। इस विजय उत्सव में मुख्य रूप से रिंकू मंडल, उपासी मंडल, काजल मंडल, बिप्लब मंडल, चंद्रकांत मंडल, राहुल देव सरकार, प्रधान मंडल, रंकुश मंडल, दिवाकर मंडल सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
पाकुड़-भाजपा-विजय-उत्सव

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली मे गुंजा श्याम नाम झूले पर विराजे बाबा श्याम: भक्ति मे झूमें श्याम प्रेमी

    किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी   किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा…

    गुजरात प्रदेश सरकार का आयोजन या दिखावा आम आदमी का सवाल

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मौत के बाद ही क्यों जागता है गुजरात का तंत्र? दिखावे की कार्रवाई नहीं, स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही तय हो: जनहित में…

    Leave a Reply