सीकरी में बैंक कर्मचारी ने लगाई फांसी, हुई मौत

आगरा/फतेहपुर सीकरी। जिला सहकारी बैंक शाखा फतेहपुर सीकरी के प्राइवेट कर्मचारी ने बैंक के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


मामला फतेहपुर सीकरी बस स्टैंड पर स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा का है जहां लक्ष्मण पुत्र कल्याण सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष बैंक में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में कार्यरत था लक्ष्मण नगला कोरई थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का रहने वाला था 2 साल पूर्व फतेहपुर सीकरी मोहल्ला कान्दउबार मे लक्ष्मण की शादी हुई थी लक्ष्मण के पिता कल्याण सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की भांति लक्ष्मण घर से सुबह बैंक आया था वह अपने पिता का खाना लेकर आता था पिता जब अपना खाना लेने के लिए लक्ष्मण के पास आए तो उन्होंने देखा कि बैंक के बाहर लक्ष्मण की गाड़ी खड़ी है परंतु लक्ष्मण कहीं दिखाई नहीं दिया। वहीं मौजूद सफाई कर्मी गोपाल और लक्ष्मण के पिता कल्याण सिंह ने बैंक की साइड से खिड़की खोलकर देखा तो अंदर लक्ष्मण फंदे पर लटका हुआ था जबकि बैंक का ताला अंदर से लग रहा था। लक्ष्मण के पिता ने बताया कि प्रतिदिन सुबह लक्ष्मण बैंक खोलने के लिए आता है अज्ञात कारण के चलते लक्ष्मण ने स्वयं अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है घटना लगभग सुबह 9 से 10 बजे के बीच की बताई गई है।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह दहिया कस्बा प्रभारी नफीस अहमद पुलिस बल के साथ पहुंच गए सूचना मिलते ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम भी घटनास्थल पर पहुंच गए जबकि 11:30 तक बैंक मैनेजर नदारत रहे।

बैंक कैशियर की मौजूदगी में बैंक की शटर का ताला तोड़कर लक्ष्मण को फंदे से उतर कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

संवाददाता: अब्दुल कदीर

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी ने++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात में राशन वितरण व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-रुपया स्मार्ट कूपन से मिलेगा राशन गांधीनगर, 5 अगस्त। गुजरात सरकार ने सार्वजनिक वितरण…

न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह ने दिया इस्तीफा++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह के इस्तीफे और बयान से पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह द्वारा समाचार…

Leave a Reply